कोटद्वार। ग्राम पंचायत शिब्बूनगर और ग्राम पंचायत दुर्गापुर में चोरों ने तीन सोलर लाइटों की बैटरियां चुरा लीं। ग्राम प्रधानों ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने प्रधानों द्वारा दी गई तहरीर पर छानबीन शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत शिब्बूनगर के प्रधान डबल सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में चोरों का आतंक है। उन्होंने बताया कि गांव के चौराहों और मुख्य स्थानों पर रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था के लिए सोलर लाइटों की व्यवस्था की गई है। चोरों ने रविवार रात को प्राथमिक विद्यालय शिब्बूनगर में लगाई गई सोलर लाइट की बैटरी बॉक्स तोड़कर बैटरी चोरी कर ली।
वहीं ग्राम पंचायत दुर्गापुर के खूनीबड़ गांव से एक और दुर्गापुर में एक सोलर लाइट की बैटरी चोरी हो गई है। उन्होंने पुलिस से बैटरी चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
उधर, एसआई सूरत शर्मा ने बताया कि उन्हें दुुर्गापुरी में सोलर लाइट चोरी होने की जानकारी मिली है। चीता पुलिस को मामले को देखने के लिए लगाया गया है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।