फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सिताबपुर में हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिताबपुर में फलदार और छायादार हरे पेड़ों काट दिए गए। ग्राम प्रधान मीनाक्षी रावत ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि विद्यालय में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों की महफिल सज जाती है। आए दिन विद्यालय में गंदगी, शराब की बोतलें, सिगरेट के पैकेट और अन्य गंदगी बिखरी रहती है। विद्यालय की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने विद्यालय में उगाए गए अमरूद, नीम और अशोक के पेड़ काट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें