फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग भागी नवविवाहिता पौड़ी बाजार से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल थाना क्षेत्र के एक गांव से 7 अक्तूबर को प्रेमी संग गई नवविवाहिता को पुलिस ने पौड़ी बाजार से बरामद कर लिया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए सोमवार को कोटद्वार लाई, जहां से उसे लैंसडौन कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रिखणीखाल थानाध्यक्ष सुनील रावत ने बताया कि ससुराल पक्ष की ओर से सात अक्तूबर को नव विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि नव विवाहिता अपने प्रेमी के साथ जेवर लेकर चली गई थी। प्रेमी के साथ उसका एक साथी और भी था। पहले ये लोग हरिद्वार गए थे। 14 अक्तूबर की रात वे पौड़ी पहुंचे, जहां पुलिस ने 15 अक्तूबर की शाम प्रेमी, प्रेमिका और उसके साथी को पौड़ी बाजार से बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि नव विवाहिता का विवाह से पूर्व ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। चैलूसैंण निवासी उसका प्रेमी भगवानपुर हरिद्वार में नौकरी करता है। नव विवाहिता का पति मुंबई में पेट्रोल पंप में कार्यरत है। घटना के बाद महिला के पति ने उसे घर रखने की अनिच्छा पुलिस को जता दी है। महिला को जल्द ही लैंसडौन कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल उसे मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें