फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने मारे मिष्ठान भंडारों में छापे, भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। तहसीलदार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर के मिष्ठान भंडारों में छापा मारकर मावे और मिठाइयों के सैंपल भरे। अधिकारियों ने बताया कि दशहरा से लेकर दिवाली तक त्योहारी सीजन के चलते बाहरी प्रांतों से मिलावटी मावा और मिठाई आने की आशंका के चलते यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसीलदार सुनील राज के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार को झंडाचौक पहुंची। यहां उन्होंने एक के बाद एक चार मिष्ठान भंडारों में छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने मिठाइयों में प्रयुक्त किए जा रहे मावे और तैयार मिष्ठानों के सैंपल भरे। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक करन क्षेत्री, एसएसआई राकेंद्र कठैत व एसआई केडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें