वलीदपुर। दीपावली के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को आजमगढ़ निरीक्षक मिर्जा राशिद बेग के नेतृत्व में आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आरपीएफ ने प्लेटफार्म पर अवैध रूप से मोटर साइकल लेकर घूम रहे चार लोगों के खिलाफ चालान कर कार्र्रवाई किया। साथ ही रेलवे की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को तत्काल खाली कराने का निर्देश दिया। चेकिंग अभियान में रेलवे पुलिस ने प्रतीक्षालय, आरक्षण केंद्र, पार्सल घर और कई ट्रेनों के भीतर चेकिंग अभियान चलाया। आरपीएफ निरीक्षक ने यात्रियों को जागरूक करते हुए हेल्प लाइन नंबर 182 की जानकारी दी।