फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली से आ रहे दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। औली से दिल्ली जा रहे पर्यटकों की कार कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर आमसौड़ के निकट मंगलवार तड़के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में गाड़ी में सवार चारों पर्यटक घायल हो गए। उन्हें आपातकालीन सेवा 108 की मदद से उपचार के लिए कोटद्वार सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया हैै।
विज्ञापन

घायलों ने बताया कि वे अपनी कार से कुछ दिन पहले औली गए थे। औली से वापसी के दौरान कोटद्वार-दुगड्डा के बीच आमसौड़ में सुबह पांच बजे हल्के अंधेरे में मोड़ पर उन्हें सड़क पर पत्थर नजर आया। पत्थर को बचाने के चक्कर में चालक महेंद्र ने कार के ब्रेक मारे, लेकिन कार रपटकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार गिरते ही वहां चीख पुकार मच गई। कुछ देर बाद होश संभालते ही एक पर्यटक ने किसी प्रकार कार का एक दरवाजा खोला और पत्थर से कार के शीशे तोड़कर बाकी को बाहर निकाला। घायलों ने घटना की सूचना आपातकालीन वाहन 108 को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे आपातकालीन वाहन के जरिए उन्हें कोटद्वार सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डा. सुनील शर्मा ने घायलों की हालत सामान्य बताई है। घायलों में सन्नी पुत्र ओमकार निवासी रोहिणी दिल्ली, महेंद्र पुत्र सूबेदार नत्थूपुरा दिल्ली, चेरू पुत्र श्यामराज और अजय निवासी शालीमार गार्डन दिल्ली शामिल हैं।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें