फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म और अश्लील वीडियों बनाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए गए। युवती का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी दिल्ली में ड्राईक्लीनर का काम करता है। उसने नाम और धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर कोटद्वार के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि रविवार को मिली एक सूचना के आधार पर बस अड्डे पर एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ एक युवती को देखा गया। बाजार चौकी इंचार्ज सतेंद्र भंडारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने ले आए। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह पौड़ी जिले के एक गांव की रहने वाली है। वहीं उसके दोस्त ने अपना नाम विनोद सिंह बिष्ट निवासी दिल्ली बताया। दोनों का कहना था कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति कहीं से भी उत्तराखंड का निवासी नहीं लग रहा था, जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसकी असलियत सामने आ गई। उसके ड्राइविंग लाइसेंस और फोटो पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान असलम पुत्र माजिद, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पाठन बिहार, थाना नीमका, जिला-सीकर, राजस्थान, हाल निवासी 11 पॉकेट नरेला दिल्ली के रुप में हुई। वह दिल्ली में कपड़ों की ड्राईक्लीनिंग का काम करता है। दिल्ली में उसकी पत्नी और दो बच्चे भी उसके साथ रहते हैं। पुलिस ने बताया कि असलम ने अपना नाम और धर्म छिपाकर युवती के साथ फेसबुक के जरिए दोस्ती की।
युवती ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने स्वयं को विनोद सिंह बिष्ट और शिक्षा विभाग का अधिकारी बताया है। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कोटद्वार में बलात्कार किया और अश्लील वीडियो भी बनाया । मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने युवती के कोटद्वार में रहने वाले रिश्तेदार को बुलाया। जिन्होंने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देने, गलत नाम-पता बताने, अश्लील वीडियो बनाने और बलात्कार का मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उसका मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। पीड़ित युवती का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी व्यक्ति की सच्चाई सामने आने के बाद पीड़ित युवती सदमे की हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें