फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से हुई थी शिवानी और संध्या की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। चार जुलाई को बालासौड़ निवासी दो सगी बहनों संध्या और शिवानी की मौत जहर खाने से हुई है। इस बात का खुलासा उनकी बिसरा रिपोर्ट से हुआ है। दो बेटियों की मौत से गुस्साएं परिजनों ने तब डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पर उनका गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उनकी बिसरा रिपोर्ट फोरेंसिक लैंब देहरादून भेजी थी।
विज्ञापन

राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार के सीएमएस डॉ. आईएस सामंत ने बताया कि चार जुलाई को बालासौड़ निवासी दो सगी बहनें अस्पताल में उपचार के लिए आई थी। तब उन्होंने कीटनाशक खाने की बात नहीं बताई थी। उन्होंने केवल पेट में दर्द और उल्टी-दस्त होने की बात बताई, जिसके आधार पर उनका उपचार किया गया। दवाई के बाद वे घर चली गई थीं, लेकिन कुछ घंटे बाद परिजन उन्हें लेकर फिर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिजनों की मांग पर दोनों मृतक बहनों शिवानी (18) और संध्या (15) पुत्री धर्मेद्र सिंह का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान उनका बिसरा सुरक्षित रख लिया था।
डॉक्टर प्रारंभ से ही इस मामले को प्वॉइजनिंग का बता रहे थे, लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं थे। परिजनों की मांग पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों का बिसरा फोरेंसिक लैब देहरादून जांच के लिए भेजा था। सीओ जेआर जोशी ने बताया कि बिसरा रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हो चुकी है, जिसकी प्रति परिजनों के साथ ही अस्पताल प्रशासन को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें