फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे की लाइन में लगी दो महिलाओं में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रविवार को यूपी के जिला बिजनौर से कोटद्वार श्री सिद्धबाबा के दर्शन को आई दो महिलाओं में भंडारे की लाइन में जल्दी से प्रसाद लेने की होड़ में मारपीट हो गई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। लाइन में खड़े अन्य श्रद्धालुओं ने बीच बचाव कर दोनों महिलाओं को छुड़ाया।
विज्ञापन

श्री सिद्धबली मंदिर समिति की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को श्री सिद्धबाबा के दर्शन को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भंडारे के लिए भी श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान यूपी के जिला बिजनौर से आई दो महिलाओं में भंडारे की लाइन में जल्दी से प्रसाद लेने के होड़ में बोलचाल शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों की बीच मारपीट होने लगी। मामला शांत नहीं होने पर लाइन में खड़े अन्य श्रद्धालुओं ने बीच बचाव कर दोनों महिलाओं को छुड़ाकर मामला शांत किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें