फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में तीन नामजद गिरफ्तार, 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सिमलचौड़ में सोमवार रात संदिग्ध मांस खिलाने के आरोप में भीड़ ने दो युवकों की जमकर धुनाई कर दी। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तीन के खिलाफ नामजद और करीब डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पौड़ी कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लकड़ी पड़ाव झूलाबस्ती निवासी दो भाइयों सुहेब और साहिल ने बताया कि सिमलचौड़ में उनका ईंट व रेत बजरी का कारोबार है। सोमवार रात दोनों भाई अपनी दुकान पर थे। वहां उनके ट्रक चालक रघुवीर सिंह ने उन पर संदिग्ध मांस खिलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। मामले को सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास करते हुए रघुवीर सिंह और उसके साथी भीम व अंकित ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। सभी ने उन पर हमला बोल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें छुड़वाया। गंभीर घायल सुहेब की ओर से कोतवाली में घटनाक्रम की तहरीर दी गई। इसके आधार पर पुलिस ने तीनों नामजदों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसआई ने बताया कि ट्रक चालक विष्णुपुरी खतौली यूपी का निवासी है और काफी समय से उनके ट्रक में नौकरी कर रहा था। बताया कि जिस बात को लेकर ट्रक चालक ने हंगामा काटा, उस घटनाक्रम का कोटद्वार से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें