कोटद्वार। कोटद्वार भाबर क्षेत्र के एक गांव से युवती के अपहरण की रिपोर्ट पुलिस ने तीन दिन बाद दर्ज की। तीन दिन से युवती के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कलालघाटी चौकी के चक्कर काट रहे थे। अपहरण के मामले में एक संप्रदाय विशेष से जुड़े युवकों की भूमिका को देखते हुए हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी दर्ज कराई है।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संदीप डबराल ने इस मामले को लव-जेहाद से जुड़ा बताया। कहा कि पुलिस-प्रशासन की अनदेखी के चलते इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। कोटद्वार में सोमवार को हुई घटना भी इसी का परिणाम है।
युवती की मां ने सात अक्तूबर को कलालघाटी पुलिस चौकी में उनकी 19 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने गई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय बेटी को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से उनके साथ जाने की बात कही। महिला ने बताया कि कहा कि छह अक्तूबर की रात बिहार के रहने वाले तीन युवक उनकी बेटी को अगवा कर ले गए।
विहिप के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संदीप डबराल ने इस मामले केे लव जेहाद का बताया। कहा कि हिंदू संगठन कोटद्वार और भाबर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बेटी के अपहरण में इमरान और अकबर का हाथ है, जबकि सरफराज उनकी बेटी को अपहरण करके ले गया है।