फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति कर के विरोध में पूर्व डंतरी और मेयर ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से संपत्ति कर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू करने पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी ने राज्य सरकार का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने नगर निगम के गठन और चुनाव के वक्त कोटद्वार की जनता से 10 साल तक कोई टैक्स नहीं लेने की घोषणा की थी, लेकिन यह घोषणा वापस ली गई। इससे लोगों के साथ विश्वासघात हुआ है।
विज्ञापन

संपत्ति कर के विरोध में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी ने बुधवार को यूथ कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ देवी रोड पर सिताबपुर से देवीमंदिर तक जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी लिखित आपत्तियां दर्ज कराने को कहा।
मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि वह नए शामिल हुए क्षेत्रों में संपत्ति कर ही नहीं, 10 साल तक किसी भी तरह के टैक्स लगाने के पक्ष में नहीं हैं। लोगों को 15 नवंबर तक नगर निगम कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर लिखित आपत्ति दर्ज करनी चाहिए। कहा कि अधिक आपत्ति दर्ज होने पर ही उक्त आदेश निरस्त होगा, अन्यथा कोटद्वार भाबर की जनता को अनावश्यक टैक्स की मार झेलनी पड़ेगी। अभियान में महावीर सिंह रावत, कृष्णा बहुगुणा, सुनीता बिष्ट, प्रीति देवी, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, शहनाज शम्सी, विनीता भारती, विजय नारायण सिंह, बलवीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, केएस चौहान, सुनील सेमवाल, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा इकाई अध्यक्ष विजय रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें