फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियों के टूटे स्लैब और चैंबर दे रहे हादसों को न्योता

विज्ञापन
कोटद्वार में बीईएल रोड पर टूटे स्लैब और चैंबर। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
बीईएल रोड पर बने गड्ढे, टूटे स्लैब और चैंबर सड़क हादसों को न्योता दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों और बीईएल प्रबंधन की ओर से कई बार ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी खस्ताहाल सड़क की मरम्मत न होने से आवाजाही खतरनाक बनी है। रात के अंधेरे में कई दो पहिया सवार चोटिल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। लोगों ने एक बार फिर नगर निगम, लोनिवि और स्थानीय प्रशासन को पत्र भेजकर सड़क की हालत सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बीईएल कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष निर्मल नवानी, महासचिव इंद्रमोहन सिंह रावत, प्रदीप बडोला, दिनेश रावत, कुलदीप रावत, दिनेश गुसाईं, स्थानीय नागरिक पूर्व प्रधानाचार्य जनार्दन बुड़ाकोटी, ट्रांसपोर्टर सुरेश तिवारी, भारत तिवारी का कहना है कि बीईएल रोड कोटद्वार भाबर की प्रमुख सड़क है। इस सड़क का उपयोग भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के उपक्रम बीईएल प्रबंधन और इसमें काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों द्वारा भी किया जाता है। यूपी और उत्तराखंड के उद्योगों का माल भी इसी रास्ते आता जाता रहता है, लेकिन यह सड़क खस्ताहाल में पहुंच गई है। बीईएल कालोनी के गेट पर जहां निकासी नाली का स्लैब टूटा पड़ा है, वहीं सड़क पर बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। बीईएल कर्मचारी संगठन और स्थानीय नागरिकों की ओर से लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर सड़क की दशा सुधारने की मांग की गई है।
सड़क पर हाल में ही सुधारीकरण का कार्य कराया गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी नहीं है। जल्द ही अधीनस्थों को भेजकर सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुदेश बिंजोला, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें