बदरीनाथ मार्ग स्थित मुख्य डाकघर में डाक निरीक्षक का घेराव करते पार्षद।
- फोटो : KOTDWAR
बुधवार को वार्ड 20 पदमपुर की पार्षद विजेता और उसके पति के साथ हुई अभद्रता मामले में सभी पार्षदों ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ स्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस में डाक निरीक्षक का घेराव किया। उन्होंने इस मामले में पदमपुर पोस्ट ऑफिस में कार्यरत उक्त महिला कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को पार्षद विजेता रावत के साथ सभी पार्षदों ने एकजुटता दिखाते हुए तहसील में प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पार्षदों ने मुख्य पोस्ट आफिस में प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा कि पार्षद विजेता ने महिला कर्मचारी से केवल अपनी पासबुक मांगी थी, लेकिन उन्होंने पास बुक देने से मना कर दिया और अभद्रता पर उतर आई। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद रितु चमोली, मीनाक्षी कोटनाला, लीला कर्णवाल, अनीता मल्होत्रा, कविता मित्तल, आशा चौहान, मनोज पांथरी, सुभाष पांडे, कुलदीप रावत, सौरभ नौडियाल, सोनिया नेगी, अनिल नेगी, विपिन डोबरियाल आदि मौजूद रहे। उधर, डाक निरीक्षक कोटद्वार अंबरीश कुमार ने कहा कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।