फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग ओलंपियाड में प्रियंक, संतोषी, अजय, अंजलि रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी सुखरो में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों में स्वस्थ एवं सामंजस्य पूर्ण जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए दुगड्डा ब्लॉक की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रियंक, संतोषी, अजय, अंजलि अपने वर्गों में अव्वल रहे।
विज्ञापन

बुधवार को पदमपुर सुखरो स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में ओलंपियाड प्रतियोगिता का शुभारंभ उपशिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) अभिषेक शुक्ला ने किया। इस मौके पर उच्च प्राथमिक वर्ग (कक्षा 6 से 8) और माध्यमिक वर्ग (कक्षा 9 से 10) में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आसनों, प्राणायाम का प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन किया। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में प्रियंक, तनिश, आदित्य राणा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में संतोषी, सृष्टि, दुर्गा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। माध्यमिक बालक वर्ग में अजय, जितेंद्र, प्रियांशु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बालिका वर्ग में अंजलि, प्रीति, वर्षा को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत, शिक्षक महेंद्र सिंह, कुसुम कोटनाला, शिल्पी नेगी, शशि नेगी, शशिबाला बिष्ट, सुनीता बडोला ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) लखपत राज खुगशाल ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विजेता छात्र-छात्राएं सात फरवरी से पौड़ी में आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर जयंती बिष्ट, सिद्धि नैथानी, संगीता उनियाल, देवेंद्र सिंह रावत, जयपाल सिंह भंडारी, अरुण कुकरेती, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह पाल, विनय पाठक, पार्थ कुमार, जाहिद अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन उमा बुड़ाकोटी एवं उमेश कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें