फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक दिलीप रावत ने कोरोना वॉरियर्स ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत दुनाव महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में न्याय पंचायत दुनाव और न्याय पंचायत कोटा के कोरोना वॉरियर्स ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक दिलीप रावत ने किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों से गांवों के विकास का आह्वान किया। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव मदन सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया। साथ ही 17 नवंबर को बाबा जसवंत सिंह रावत मेले को राजकीय मेला घोषित कराने और मेला स्थल तक मार्ग निर्माण का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर जेएसआर मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव सिंह रावत, डा. प्रेम सिंह नेगी, बीडीओ आशाराम पंत, जिला पंचायत सदस्य सरिता देवी, विधायक प्रतिनिधि जगत सिंह रावत और दिनकर पोखरियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें