फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो लोगों की मौत, 247 लोग हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेस अस्पताल में भर्ती सतपुली क्षेत्र की एक 68 वर्षीय महिला और एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं कोविड वार रूम में आई रिपोर्ट में कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में 74 लोगों समेत निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में 247 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि छह मई को सतपुली क्षेत्र निवासी एक 68 वर्षीय महिला को तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने के कारण कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसका कोविड वार्ड में उपचार किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, बेस अस्पताल में भर्ती दुगड्डा ब्लाक क्षेत्र के 46 वर्षीय एक व्यक्ति की बुधवार देर शाम को मौत हो गई। उनका ऑक्सीजन लेवल सामान्य नहीं हो पा रहा था। कोरोनागाइड लाइनों का पालन करते हुए महिला और व्यक्ति का शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं कौड़िया बॉर्डर और ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम बॉर्डर से पौड़ी जिले में प्रवेश करने वाले 45 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि कई अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें