कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने कोटद्वार में 100 बेड का कोरोना अस्पताल बनाने की योजना शुरू की है। इसके लिए बेस अस्पताल के मुख्य भवन को चयनित किया गया है। सीएमओ पौड़ी के निरीक्षण के बाद बेस अस्पताल में कई परिवर्तन हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा कोटद्वार, भाबर और पौड़ी जिले के करीब 10 ब्लाकों का मुख्य शहर है। यहां लॉकडाउन में विभिन्न राज्यों से लोग पहुंच रहे हैं। इसके बाद वे पौड़ी जिले के विभिन्न ब्लॉकों को जा रहे हैं। इसके कारण कोटद्वार कोरोना संक्रमण को लेकर संवेदनशील बना हुआ है। अब स्वास्थ्य विभाग ने कोटद्वार बेस अस्पताल में 100 बेड का कोरोना अस्पताल बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। बेस अस्पताल के पीएस डॉ. बीसी काला ने बताया कि अस्पताल की पहली और दूसरी मंजिल को कोरोना के लिए रिजर्व किया गया है। फिजिशियन को छोड़कर अन्य डॉक्टरों की ओपीडी ट्रामा सेंटर के भवन पर बनाई जा रही है। इसके अलावा इसी भवन की तीसरी मंजिल में जर्नल और सर्जिकल वार्ड बनाए जा रहे हैं।
शासन से कोटद्वार में 100 बेड का अलग से करोना अस्पताल बनाने के निर्देश मिले हैं। इसके लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। शीघ्र बेस के मुख्य भवन को पूरी तरह से कोरोना अस्पताल बना दिया जाएगा। -डॉ. मनोज बहुखंडी, सीएमओ पौड़ी।