फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अधूरे पड़े बस अड्डे का जल्द पूरा हो निर्माण’

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में मोटर नगर में सात साल से अधूरे पड़े अत्याधुनिक बस अड्डे के निर्माण को जल्द पूरा करने की मांग की गई। चेतावनी दी कि मोटर नगर बस अड्डे का निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन सीपी डोबरियाल और बलवान सिंह रावत ने कहा कि नगर निगम की ओर से मोटर नगर बस अड्डा मामले में कोई विवाद नहीं बताया जा रहा है। कोई विवाद नहीं है तो निर्माण कार्य क्यों नहीं कराया जा रहा है। पूर्व सैनिकों ने नगर निगम के साथ ही शासन और प्रशासन की इस मामले में चल रही अनदेखी पर सवाल उठाए हैं। जब तक उक्त बस अड्डे का निर्माण शुरू नहीं हुआ था तो यह स्थल वाहनों की पार्किंग और अस्थायी बस अड्डे का काम कर रहा था। अब कार्यदायी एजेंसी की ओर से उक्त निर्माण अधूरा ही नहीं बल्कि गड्डा बनाकर छोड़ दिया गया है। इस मामले के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। बैठक में अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, उमेद सिंह चौधरी, सूरवीर सिंह खेतवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें