फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सड़क पर बने गड्ढों में रोपाई कर जताया विरोध

विज्ञापन
एनएच कार्यालय जडाऊखांद के समीप सड़क पर पड़े गड्ढों में रोपाई कर विरोध जताते कांग्रेसी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
एनएच प्रशासन की लापरवाही के चलते काशीपुर बुआखाल हाईवे पिछले लंबे समय से बदहाली से गुजर रहा है। सल्डमहादेव से बैजरो तक सड़क पर डामर उखड़ने से जगह-जगह पर गड्ढे बन चुके हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएच कार्यालय के निकट सड़क में बने गड्ढों में धान की रोपाई कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल रावत की अगुवाई में हाईवे की बदहाली पर रोष व्यक्त करते हुए सड़क पर बने गड्ढों में जमा पानी में रोपाई कर विरोध जताया। ब्लाक कांग्रेस सचिव पृथ्वीपाल पर्णवाल, दीपा पर्णवाल, ओमप्रकाश भदोला आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर बेरोजगार संगठन के संयोजक मनीष सुंद्रियाल ने भी हाईवे की बदहाली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रदेश सरकार से हाईवे पर सभी नदियों और गदेरों में पुल का निर्माण कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें