फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अदालत के बाहर सड़क पर कांग्रेसियों ने काटा हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर कर रहे थे धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन



हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने किया कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार, एक घंटे बाद छोड़ा
अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के कोर्ट में पेशी के दौरान अदालत के बाहर मुख्य मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। न्यायालय परिसर के बाहर बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार किया और थाने ले आए। जहां एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।


शनिवार को सिमलचौड़ स्थित न्यायालय में अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की पेशी होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता कोर्ट परिसर के बाहर सड़क पर एकत्र हो गए। उन्होंने न्यायालय तिराहे पर अंकिता हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसपर पुलिस ने न्यायालय के सामने की सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसियों का रास्ता रोक दिया। लेकिन, जैसे ही अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को पुलिस कोर्ट में लेकर पहुंची, वैसे ही कांग्रेसी आक्रोशित होकर बैरिकेडिंग के ऊपर से चढ़कर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी तेज कर दी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने सभी आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी का विरोध किया, लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व प्रमुख गीता नेगी, रश्मि पटवाल, कृष्णा बहुगुणा, प्रवेश रावत, अमितराज सिंह, विजय रावत, शकुंतला चौहान, सुनीता बिष्ट, विनीता भारती, रूपेंद्र सिंह नेगी, आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें