फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भू-कानून की कमियों और भाजपा नेता प्रेमचंद अग्रवाल, महेंद्र भट्ट के बयानों के विरोध में भाबर क्षेत्र के अंतर्गत नींबूचौड़ में प्रदेश सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला दहन किया।

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता नींबूचौड़ स्थित चौराहा में एकत्र हुए। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता रंजना रावत और जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह रावत की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में भाबर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की भूमि को खनन के नाम पर खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। आपदा के दो साल बाद भी मालन पुल नहीं बन पाया है, जिससे भाबर के लोगों को आवाजाही में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सरकार के मंत्री शहीदों के सपनों पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आंदोलनकारियों को सड़क छाप कह रहे हैं। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल विधानसभा में ही पहाड़ के लोगों को गाली दे रहे हैं। लेकिन उन पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। सत्ता के अहम में मंत्री सुबोध उनियाल उत्तराखंडियों को बिहार, मध्यप्रदेश, बंगाल से आए बता रहे हैं, जो कि उत्तराखंडियों पर सरासर हमला है। उत्तराखंड की जनता समय आने पर भाजपा नेताओं को इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पुतला दहन करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र सिंह नेगी, पार्षद श्रीधर प्रसाद वेदवाल, पूर्व प्रधान विनोद रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, सुरेश रावत, शुभम सिंह रावत, सेवानिवृत्त कैप्टन सतेंद्र सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें