फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका श्रम मंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने श्रम विभाग में करोड़ों रुपये के सामान खरीद में भ्रष्टाचार और राशन किट घोटाले के विरोध में तहसील चौराहे पर श्रम मंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर श्रम विभाग में हुए भ्रष्टाचार और राशन किट घोटाले की जांच कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि श्रम मंत्री अपने चहेतों के नाम पर संस्थाएं खोलकर श्रमिकों को प्रशिक्षण देने के नाम पर करोड़ों का घोटाला कर रहे हैं। लॉकडाउन में श्रमिकों के के खातों में एक हजार रुपये की धनराशि दी गई गई थी, लेकिन अब राशन किट दी जा रही है। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, बलवीर सिंह रावत, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, कृष्णा बहुगुणा, महावीर सिंह रावत, हेमचंद्र सिंह पंवार, विजय रावत, अमित राज सिंह, सुधांशु नेगी, नरेश कोटनाला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें