फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पुलिस पर भड़के कांग्रेसी, किया कोतवाली का घेराव

Sun, 25 Jan 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता के दबाव में काम कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिजनों पर दबाव बनाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

कोटद्वार। यूथ कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कण्वाश्रम महोत्सव के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाए जाने और रात को कार्यकर्ताओं के घर जाकर परिजनों पर दबाव बनाने पर रोष जताया। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोतवाली का घेराव किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को कोतवाली बुलाया गया था। उन्होंने प्रशासन को सहयोग करते हुए वार्ता की। आरोप लगाया कि इसके बाद रात को पुलिस ने फिर से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनके परिजनों पर दबाव बनाया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की निंदा करते हुए सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घेराव करने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण, महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, धीरेंद्र बिष्ट, बृजमोहन सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, राजीव कपूर, मानशेर सैनी, नीरज बहुगुणा, आमिर, दीपक, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, अंकुश घिल्डियाल, पूर्व छात्र संघ महासचिव शुभम सुयाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें