फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने शहर में निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत छोड़ो आंदोलन के क्रांतिकारियों को याद कर देश हित में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में कार्यकर्ता हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय... के उद्घोष के साथ झंडाचौक स्थित धर्मशाला से निकले। तिरंगा यात्रा स्टेशन रोड, लालबत्ती चौराहा, बदरीनाथ मार्ग से होते हुए तहसील परिसर में पहुंची। यहां पर कार्यकर्ताओं ने पेशावर कांड के महानायक स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्रसिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया। इस दौरान यूथ विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, पार्षद विपिन डोबरियाल, नईम अहमद, सावर सिंह नेगी, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, परवीन रावत, कृष्णा बहुगुणा, मीना हिंदवाण और हेमचंद्र सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें