फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल पुल जर्जरहाल, जान जोखिम में डालकर कर हो रही आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा ब्लाक के ग्राम भानकोट के राजस्व ग्राम मासखेत को चौकीसेरा से जोड़ने वाला सिलगाड नदी पर बना पैदल पुल खस्ताहाल बना है। स्थिति यह है कि पुल का आधा फर्श क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब पुल पिलर पर ही टिका हुआ है। कोई अन्य रास्ता न होने के कारण ग्रामीणों को इसी पैदल पुल से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने की मजबूरी बनी हुई है।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में तत्कालीन ग्राम प्रधान ने पंचायत निधि से सिलगाड नदी पर 2.5 लाख की धनराशि से 18 मीटर स्पान का पुल बनवाया था। मगर वर्तमान में देखरेख के अभाव में पुल खस्ताहाल हो चुका है। स्थिति यह है कि इस पैदल पुल का फर्श आधा टूटकर एक पिलर के सहारे टिका हुआ है। गांव से मुख्य सड़क तक आवाजाही के लिए अन्य कोई वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण बरसात में गांव के लोग जान जोखिम में डालकर इस पुल से आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। गांव में करीब 50 से 60 परिवार रहते हैं। प्रधान भास्कर बुड़ाकोटी, ग्रामीण अनिल कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, गणेश चंद्र, रानी देवी, जीवानंद, सुषमा देवी आदि ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण के लिए पूर्व में तत्कालीन विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी को प्रस्ताव दिया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जनहित में पुल निर्माण की मांग उठाई।
अभी किसी की तरफ से इस पैदल पुल के सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव नहीं मिला है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रस्ताव मिलने पर नए सिरे से आगणन तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। - अजीत सिंह गुसाईं, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें