फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता को न्याय मिलने तक माता-पिता के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस : नेगी

Thu, 15 Oct 2026 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक कांग्रेस उनके माता-पिता के साथ खड़ी रहेगी। उनकी मांगें पूरी नहीं होने और मामले में न्याय सुनिश्चित नहीं होने पर कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक व्यापक आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

तीलू रौतेली चौक स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का पहले दिन से ही रुख स्पष्ट है। पार्टी की मांग है कि मामले के आरोपियों को सजा मिले और अंकिता को न्याय मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कथित वीआईपी के नाम को लेकर उठे सवालों के बीच दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने से जनता की भावनाएं आहत हुई है।कांग्रेस उनकी मांगों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, पार्टी इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, संजय मित्तल, विजय रावत, धीरेंद्र बिष्ट, प्रमोद रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें