फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

Tue, 18 Aug 2026 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कांग्रेस की सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान पर रोष व्यक्त किया गया। हल्द्वानी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष की रैली के बाद रामलीला मैदान में किए गए शुद्धिकरण कार्यक्रम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड के समीप हुई सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जिस संविधान के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, उसकी आत्मा समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व है। संविधान प्रत्येक नागरिक को सम्मान और समान अधिकार देता है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार से मांग की कि हल्द्वानी की घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। इससे पहले क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें