कोटद्वार। जिला कांग्रेस और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेत्री स्व. इंदिरा हृदयेश की द्वितीय पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नींबूचौड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस नेत्री स्व. इंदिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उनका व्यक्तित्व हिमालय जैसा विराट था। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री गीता नेगी, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कोटला, मनवर सिंह आर्य, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह रावत, बाबूराम, प्रीति देवी, विनीता भारती, प्रेम सिंह पयाल, भाबर मंडल अध्यक्ष भारत सिंह नेगी, प्रेम कुमार अमोला, रामेश्वर प्रसाद, बलवीर सिंह रावत, दीपेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शूरवीर खेतवाल ने किया। संवाद
फोटो समाचार