फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश नहीं मिलने पर प्रदर्शन

Fri, 24 Jun 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11 में दाखिला नहीं मिलने से आक्रोशित स्थानीय लोगों व अभिभावकों ने विद्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर सामूहिक उपवास की चेतावनी दी। प्रदर्शन के बाद उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय के गेट के समक्ष लोगों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में कहा गया कि केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश हेतु केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा 10 के सीजीपीए और ग्रेड को आधार बनाया है। उन्होंने आक्रोश जताया कि एक ओर सरकार सभी को पढ़ाने और अंकतालिका के आधार पर भविष्य निर्धारण न करने की बात करती हैं।

वहीं दूसरी ओर निर्धारित सीजीपीए से कम लाने पर यहां पढ़ रहे बच्चों को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सर्वप्रथम विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में सभासद कमलेश नैथानी, चंद्र मोहन, हिमांशु, जगत सिंह नेगी, सुरेंद्र दत्त, गणेश भट्ट, पुरुषोत्तम, सते सिंह, गिरधारी लाल, पूनम, सुषमा, सीमा, संगीता और रीना चमोली आदि शामिल थे। वहीं केवि के प्रधानाचार्य भट्ट ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार विद्यालय में प्रवेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें