बैठक में जनसुविधाओं पर की चर्चा, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। नागरिक मंच की बैठक में स्वास्थ्य सेवाएं, मालन पुल, यातायात से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान लोगाें ने कोटद्वार बेस अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने प्रदेश सरकार से जन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
मालिनी मार्केट स्थित व्यापार मंडल सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कोटद्वार बेस अस्पताल की अनदेखी के कारण यहां लगातार कर्मचारियों की कमी हो रही है। एमआरआई, सिटी स्कैन कराने पर जांच रिपोर्ट नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, लेकिन रेल सेवाओं का विस्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने रेल मंत्रालय से रात में कोटद्वार से दिल्ली-जयपुर तक नई ट्रेन शुरू कराने की मांग की। इसके अलावा लालढांग-चिलरखाल मार्ग के निर्माण, कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के सभी पुलों की सुरक्षा करने और पुल गिरने के दोषियों को दंडित करने की मांग की। बैठक में मंच के महासचिव अतुल भट्ट, एसएन नौटियाल, देवव्रत काला, महावीर सिंह रावत, विजय माहेश्वरी, राजेंद्र पंत, रमेश कोठारी, राकेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रवेश नवानी और सुदीप बौंठियाल आदि मौजूद रहे।