लैंसडौन। सेंट जोंस कांवेंट स्कूल की ओर से सेंट जोंस चर्च में सोमवार को क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नाटक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने दर्शकों में देशभक्ति भावना काे और भी दृढ़ किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही, बिशप ऑफ बिजनौर व गढ़वाल डायसिस विंसेंट नेल्लईपरमबिल, एसडीएम शालिनी मौर्य, बीईओ जयहरीखाल अमित कुमार चंद ने किया। ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने क्रिसमस का केक काटा। उन्होंने प्रेम, सेवा, शांति ओर भाईचारे का संदेश दिया। बिशप विंसेंट नेल्लईपरमबिल ने यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या सिस्टर मीरा, मेजर रॉबिन फ्रांसिस, गढ़वाल राइफल्स के सेंटर सूबेदार मेजर नंदकिशोर आदि उपस्थित रहे।