फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अधजले पटाखों का बारूद जलाते समय बच्चा झुलसा

Tue, 10 Nov 2026 03:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अधजले पटाखों से बारूद निकालकर जलाते समय एक बच्चा झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, दीपावली पर्व के तीसरे दिन भी पटाखों से झुलसकर लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते रहे।
विज्ञापन

लालपानी निवासी राजेंद्र रावत का 10 वर्षीय पुत्र भवनीत रावत ने अधजले पटाखे संभालकर रख लिए। मंगलवार सुबह फिर से उसने कुछ और अधजले पटाखों को इकट्ठा किया और उन्हें खोलकर उनका बारूद निकाल लिया। मंगलवार सुबह जब परिजन घर के भीतर थे तब भवनीत ने घर के बाहर बारूद में आग लगा दी जिससे उसका चेहरा झुलस गया।
भवनीत को उसके चाचा और बुआ अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने भवनीत से हादसे का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह बारूद जला रहा था। आपातकालीन वार्ड में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें