नगर क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदनगर निवासी एक व्यक्ति को ओएलएक्स में बुलेट खरीदनी मंहगी पड़ गई। साइबर ठग ने स्वयं को फौजी बताते हुए पीड़ित से 38 हजार की नकदी हड़प ली। मामले में पीड़ित की ओर से पुलिस की साइबर सेल को तहरीर दी जा रही है।
गोविंदनगर निवासी तरुण कुमार ने बताया कि उसने ओएलएक्स पर एक बुलेट बेचने का विज्ञापन देखा। बुलेट पसंद आने पर उसने विज्ञापन में दिए नंबर पर गत 17 फरवरी को संपर्क किया। फोन उठाने वाली व्यक्ति ने स्वयं को फौजी बताते हुए एक खाता नंबर में धनराशि ऑन लाइन जमा करने को कहा। जिस पर उसी दिन शाम को तरुण ने ऑन लाइन धनराशि जमा कर दी, लेकिन तीन दिन बाद भी उसे बुलेट नहीं मिलने पर धोखाधड़ी की आशंका हुई। फोन करने पर आरोपी न तो पैसा ही लौटा रहा और न ही बुलेट दे रहा। पीड़ित की ओर से मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी जा रही है। संवाद