फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथिनी की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज के पापीडांडा-दो बीट में दो दिन पहले हुई हथिनी की मौत करंट लगने से हुई है। मौत को संदिग्ध और वन्यजीव अपराध का पाते हुए वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विभाग की ओर से हथिनी के अंगों के सैंपल जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून और भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान बरेली भेजे गए हैं।
विज्ञापन

बीते रविवार को चिलरखाल (सिगड्डी) के पास एक खेत में 15 वर्षीय हथिनी संदिग्ध हालात में मृत पड़ी मिली थी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के आला अधिकारियों को प्रथम दृष्टया हथिनी की मौत संदिग्ध लगी। दो पशु चिकित्सकों की टीम से हथिनी का पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सकों ने मौत का कारण करंट लगना बताया। डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें