करुणा समाज सेवा संस्था की ओर से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए व्यावसायिक केंद्र का शुुुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि बिजनौर और गढ़वाल धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विनसेंट नेलाप्रमबिल, विकर जनरल फादर जार्ज ने केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पदमपुर के इस केंद्र में व्यावसायिक कोर्स से क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
करुणा समाज सेवा संस्था के निदेशक फादर बाबू जार्ज ने बताया कि संस्था क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के उद्देश्य से इस संस्थान को संचालित कर रही है। यहां पर युवकों को व्यावसायिक कोर्स हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल मैकेनिक, ग्राफिक्स, वेब डिजाइनिंग, कंप्यूटर डिजाइनिंग, एनीमेशन और सिलाई कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के मुख्य समन्वयक नरेंद्र सिंह रावत समेत संस्था के सभी कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उपमन्यु त्यागी ने किया। संवाद