फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सीडीओ ने योजनाओं की समीक्षा के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पौड़ी ने जिला सहकारी बैंक मुख्यालय, पशु चिकित्सालय कोटद्वार समेत अन्य विभागों एवं संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दुगड्डा ब्लाक में रेखीय विभागों की समीक्षा बैठक भी ली। सीडीओ ने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीडीओ गिरीशचंद्र गुणवंत ने ग्रामीण व्यवसाय इन्क्यूवेटर सिम्मलचौड का निरीक्षण किया। यहां स्टाफ से स्टार्टअप योजना की प्रगति की समीक्षा की। जिस पर प्रोजेक्टर के माध्यम से योजनाओं की प्रस्तुति दी गई। इससे पहले सीडीओ ने जिला सहकारी बैंक मुख्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कोटद्वार पशु चिकित्सालय पहुंचे सीडीओ ने सघन कुक्कुट विकास परियोजना के अंतर्गत मुर्गी उत्पादन यूनिट, चूजा उत्पादन यूनिट एवं लैब का निरीक्षण किया। शाम को सीडीओ विकास खंड कार्यालय दुगड्डा पहुंचे। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट सेंटर, एनआरएलएम, मनरेगा समेत विभिन्न पटल का निरीक्षण किया और विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थित महिला एवं बाल विकास दुगड्डा द्वारा संचालित योजनाओं में महालक्ष्मी किट, गौर देवी कन्याधन आदि की समीक्षा की। इस दौरान बीडीओ वीडी रतूड़ी, ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें