फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अनुसूचित जाति के लोगों पर दर्ज मुकदमे हों वापस

Mon, 27 Oct 2025 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। देवरामपुर में हुए विवाद के मामले में अनुसूचित जाति के निर्दोष लोगों के खिलाफ कोटद्वार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। डीएम पौड़ी को ज्ञापन भेजकर गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों को अविलंब रिहा करने और उन पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

सोमवार को कोटद्वार तहसील पहुंचकर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उमेश पांथरी के माध्यम से डीएम पौड़ी को ज्ञापन भेजा गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि विगत 19, 21 एवं 22 अक्तूबर को तल्ला मोटाढाक के देवरामपुर में अनुसूचित जाति बस्ती में कुछ बाहरी असामाजिक तत्वों ने गाली गलौज करते हुए बस्ती की तरफ पटाखे छोड़े थे, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के बजाय निर्दोष व बेकसूर महिलाओं व पुरुषों पर एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभावित परिवारों के साथ मिलकर आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान रंजना रावत, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बलबीर रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, प्रेम सिंह पयाल, नरेंद्र सिंह नेगी, गोपाल सिंह गुसाईं, दलीप सिंह रावत, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, मोहम्मद स्वाले आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें