फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग के निकट कार नदी में समाई

Sat, 26 Mar 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से करीब साढ़े चार किलोमीटर आगे चिलंगा मोड़ पर रात में एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में समा गई। दुर्घटनाग्रस्त कार में एसडीआरएफ (राज्य आपदा राहत बल) के पांच जवान होली की छुट्टी मनाकर ड्यूटी पर अपने कैंप जौलीग्रांट लौट रहे थे। घटना रात आठ से नौ बजे के बीच की बताई जा रही है। हादसे में एक जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन जवान लापता हैं। बचाव दल गंगा में जवानों और वाहन की तलाश कर रहा है। सभी अल्मोड़ा जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे देवप्रयाग थाने में रविंद्र नाम के शख्स ने कॉल कर के बताया कि एक वाहन खाई में गिर गया है। इसके बाद थानाध्यक्ष हेमंत खंडूड़ी ने घटनास्थल के ओर रवाना होने के साथ ही उच्चाधिकारियों को दुर्घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंचकर बचाव दल ने आस्का लाइट की रोशनी में रस्सी के सहारे उतरते हुए खोजबीन की। वहां उन्हें एक घायल मिला। उसको वह सड़क में ले आए। युवक ने बताया कि उसके चार अन्य साथी भी हैं और वह एसडीआरएफ में तैनात हैं।
विज्ञापन


तड़के लगभग साढ़े चार बजे बचाव दल ने खाई से एक शव बरामद कर लिया। बचाव दल ने खाई में कार और अन्य लोगों की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह तक एसडीआरएफ, जल पुलिस और पर्वतरोहियों ने सर्च अभियान तेज कर दिया। रॉफ्ट में बैठ कर नदी की खाक छानी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।
एसडीआरएफ के निरीक्षक जितेंद्र ने बताया कि सभी जवान डी कंपनी के जवान हैं। वह एक माह  से कैंप में प्रशिक्षण ले रहे थे। वह होली मनाने घर गए थे और ड्यूटी ज्वाइन करने आ रहे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र दत्त ने बताया कि कार हादसा एक मोड़ पर हुआ है। चार टीम तलाशी अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन


दुर्घटना में मृतक
अक्षय कुमार (24) पुत्र पूरण लाल कोटियाल निवासी खगमराकोट अल्मोड़ा

घायल
हेमंत कुमार (28) पुत्र देवराम निवासी भैंतुली अल्मोड़ा

लापता
हेमंत बिष्ट पुत्र आनंद सिंह निवासी सिजाड़ जाखन देवी अल्मोड़ा
पूरण सिंह पुत्र नंदन सिंह बोहरा निवासी रानीखेत अल्मोड़ा
वीरेंद्र सिंह पुत्र नामालूम निवासी रावलसेरा, द्वाराहाट अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें