फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर आमसौड़ के पास अनियंत्रित कार गदेरे में गिरी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। हाईवे पर कोटद्वार और दुगड्डा के मध्य आमसौड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर 70 फुट गहरे गदेरे में जा गिरी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

दुगड्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि रविवार सुबह तड़के साढ़े पांच बजे कोटद्वार से सतपुली जा रही एक कार आमसौड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से 70 फुट नीचे गदेरे में जा गिरी। सूचना पर दुगड्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 से बेस अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में सरताज अहमद (28) पुत्र मोहम्मद शाहिद और जाकिर (25) पुत्र मोहम्मद अलेशन दोनों निवासी नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। दोनों युवक सेल्समैन का काम करते हैं और सामान बेचने के लिए सतपुली जा रहे थे। दुर्घटना का कारण चालक को नींद आना बताया बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें