फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी को टक्कर मारते हुए खाई में गिरी कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर सतपुली तहसील के निकट एक तेज रफ्तार कार स्कूटी सवार राजस्व उपनिरीक्षक को टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 से हंस चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन

तहसीलदार सतपुली गोपाल कृष्ण कोटनाला ने बताया कि शनिवार शाम को एनएच 534 पर देहरादून से पौड़ी जा रही एक कार ने आगे चल रहे स्कूटी सवार राजस्व उपनिरीक्षक अतुल बलोधी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार खाई में जा गिरी। हादसे में राजस्व उपनिरीक्षक तो सड़क पर ही छिटक गए, जबकि कार और स्कूटी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार महावीर सिंह पुत्र अवतार सिंह व हर्षमणि पुत्र तोताराम निवासी पौड़ी घायल हो गए। राजस्व उपनिरीक्षक के पैर में चोटें आई हैं। सूचना पर घटनास्थल पहुंचे तहसील कर्मियों और पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला और 108 सेवा से हंस अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें