हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही एक कार फतेहपुर के पास उस वक्त पहाड़ी से जा टकराई जब चालक ने पैर के पास चूहे को सांप समझ लिया। उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दुगड्डा पुलिस ने 108 सेवा से घायलों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको भर्ती करा दिया। घायल कार चालक पौड़ी निवासी घनानंद रतूड़ी (47) पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि फतेहपुर मोड़ के पास उसके पांव पर एक चूहा चढ़ गया। घबराहट में कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। उसमें सवार चालक की मां उसकी माता श्रीमती देवी (77) पत्नी रामप्रसाद व नोएडा निवासी यशोदा देवी (38) पत्नी राजेंद्र सिंह घायल हो गए।