रुद्रप्रयाग जिले के पाबौ धनपुर में दावानल में झुलसी तीन किशोरियों में से दो को राजकीय मेडिकल कालेज से रेफर कर दिया गया। एक महिला का उपचार सर्जरी वार्ड में चल रहा है।
यहा बता दें कि रुद्रप्रयाग की धनपुर पट्टी के पाबौ गांव की महिलाएं रोजाना की भांति जंगल मे घास लेने गई थी। इसी दौरान वह जंगल की आग में घिर गई। इस घटना में तीन किशोरियां कमला पुत्री हुुकुम सिंह, शशि पुत्री राम सिंह व कमला पुत्री रघुवीर सिंह बुरी तरह से झुलस गई। ग्रामीण किसी तरह से तीनों को आग से निकालकर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को राजकीय मेडिकल भेज दिया गया। कमला पुत्री रघुवीर और शशि के 50 फीसदी से अधिक जले होने से उनको शुक्रवार रात को यहां से भी रेफर दिया गया। कमला पुत्री हुकुम सिंह को कालेज के आकस्मिक विभाग से सर्जरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।