फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में टूटे पांच दुकानों के ताले

Tue, 16 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के दुर्गापुर और शिवराजपुर क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक रात में पांच दुकानों के ताले तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। ज्वैलर और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों के ताले तोड़कर सोना चांदी और नकदी चोरी की गई है, जबकि तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

रविवार रात चोरों ने दुर्गापुर चौराहे स्थित दुर्गा ज्वैलर्स दुकान का ताला तोड़कर करीब 35 ग्राम सोना, 750 ग्राम चांदी और 18 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। उसके बाद चोरों ने इस दुकान के सामने विकास पंत की दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया। यहां चोर सेंटर लॉक नहीं तोड़ सके। इसके बाद चोर शिवराजपुर गांव पहुंचे, यहां उन्होंने संदीप सिंह गुसाईं के जनरल स्टोर और गोदाम की दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। यहां भी वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद चोर शिवराजपुर में ही दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक्स और लेडीज टेलर का दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे दो एलसीडी टीवी, दो सिलाई मशीन और करीब दस हजार रुपये की नकदी लेकर चंपत हो गए। इस प्रकार करीब ढाई लाख रुपये की चोरी की गई है।
दुकान स्वामी धारा दत्त को चोरी का पता सोमवार सुबह तब लगा, जब सुबह मार्निंग वॉक पर गए उनके पिताजी ने फोन कर दुकान के ताले टूटने की खबर दी। दुर्गापुरी के दुर्गा ज्वैलर्स के पड़ोसी दुकानदारों ने दुकान स्वामी विकास वर्मा को उसकी दुकान के ताले टूटने की सूचना दी। सभी दुकान स्वामियों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। शिवराजपुर स्थित स्वाति कॉस्मेटिक्स सेंटर की स्वामिनी ने एसओजी की टीम को बताया कि 15 अप्रैल को चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किया, जिसकी लिखित सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। दुर्गापुर बीट इंचार्ज उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस और एसओजी की टीम मामले की जांच कर रही है, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


चोरों के गिरोह ने उड़ाई लोगों की नींद
कोटद्वार। यूपी बार्डर से सटे कोटद्वार शहर और भाबर में चोरों का गिरोह सक्रिय होने से लोगों नींद उड़ गई है। अब तक हुई टप्पेबाजी, चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा न होने से जहां अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, वहीं लोगों की नींद हराम हो गई है। बदरीनाथ मार्ग पर दिन-दहाड़े एक वृद्ध की जेब से 18 हजार रुपये झपटकर बदमाश भाग गया। तीन जुलाई की देर शाम जौनपुर मोहल्ले में सरेराह एक शिक्षिका से चेन स्नेचिंग का प्रयास करने के मामले में कोतवाली पुलिस अंधेरे में हाथ पैर मार रही है।
विज्ञापन


कोटद्वार शहर और ग्रामीण अंचलों में अब तक हुई चोरी की घटनाएं
22 अगस्त, 2015-झंडीचौड़ पूर्वी निवासी राकेश ध्यानी के घर से जेवर और नकदी उड़ाई।
14 नवंबर, 2015-चिलरखाल-लालढांग मार्ग पर एक दंपति के साथ हुई लूट।
30 मार्च, 2016 केे मालगोदाम रोड के स्कूल नंबर पांच में किचन का ताला तोड़कर मध्यान्ह भोजन का सामान चोरी।
22 अप्रैल, 2016 को भाबर के श्री सिद्धबली मंदिर गूलरझाला मंदिर में घंटे, घंडियाल, मूर्तियां और नकदी चोरी।
02 मई, 2016 को जशोधरपुर में चोरों ने तीन खोखों और ढाबों के ताले तोड़कर नकदी उड़ाई।
08 मई, 2016 को जशोधरपुर में चोरों ने नौ खोखों और ढाबों के ताले तोड़कर चोरी की।
18 जुुलाई की रात को काशीरामपुर में देवीनगर निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट के घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी।
26 जुलाई, 2016 को चोरों ने किशनपुर बाजार में एक खोखे के ताले तोड़ करीब सात हजार की नकदी उड़ाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें