मलेथा में सोमवार देर शाम दो पक्षों में हुए विवाद पर दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को एसडीएम कार्यालय में बुलाया। जहां जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों से वार्ता की।
सोमवार देर शाम मलेथा तिराहे पर विजेंद्र सिंह व चरण सिंह में विवाद हो गया था। विजेंद्र सिंह ने चरण सिंह के खिलाफ गाली-गलौच व मारपीट किए जाने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, मलेथा निवासी कमल सिंह ने विजेंद्र सिंह के खिलाफ भी मारपीट व गाली-गलौच किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी ज्योति खेरवाल ने एसडीएम कार्यालय में दोनों पक्षों से वार्ता की।