फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख रुपये की लागत से कोटद्वार में खुलेगी ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्रवासियों को अब डेंगू होने पर ब्लड प्लेटलेट्स चढ़ाने के लिए देेहरादून-दिल्ली के बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने होंगे। राजकीय बेस चिकित्सालय के ब्लड बैंक में अब स्वास्थ्य विभाग करीब 60 लाख रुपये की लागत से ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट लगाने जा रहा है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय ने भवन निर्माण के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर दिया है। शीघ्र यूनिट के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय बेस अस्पताल पौड़ी जिले का मुख्य अस्पताल है। यहां जिले की 80 फीसदी आबादी और उत्तरप्रदेश की नजीबाबाद और नगीना तहसील के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मरीज को डेंगू, जलने व एनीमिया आदि के रोगियों के लिए ब्लड कंपोनेंट चढ़ाने की व्यवस्था नहीं थी। रोगियों के प्लेटलेट्स कम होने पर उन्हें कोटद्वार बेस अस्पताल से रेफर कर दिया जाता था। इसके कारण मरीजों को देहरादून-दिल्ली के बड़े अस्पतालों में भर्ती होकर महंगे दाम पर इलाज कराना पड़ता था।
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में कोटद्वार में बढ़ रहे डेंगू के मरीजों को देखते हुए प्रदेश स्वास्थ्य निदेशालय ने कोटद्वार बेस अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट लगाने का निर्णय लिया है। निदेशालय के निर्देश पर सीएमओ पौड़ी कार्यालय की ओर से यूनिट के भवन के लिए करीब 12 लाख रुपये का टेंडर स्वीकृत किया गया है। अस्पताल प्रशासन को यूनिट में लगने वाली मशीनों के लिए करीब 47 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहते हैं अधिकारी
ब्लड बैंक के ऊपर ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट की स्थापना की जानी है। इसका सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा।
-डा. वीके शुक्ला, सीएमएस बेस अस्पताल कोटद्वार
-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें