कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग
कोटद्वार। भाजयुमो तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हिंदू देवी-देवताओं की बहुलता पर अनर्गल टिप्पणी पर भड़क गए हैं। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप मालवीय उद्यान में उनका पुतला फूंका। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के व राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की गई।
बुधवार को भाजयुमो मालवीय उद्यान में एकत्र हुए। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल कहा कि रेड्डी के बयान से कांग्रेस की हिंदुओं और हिंदू देवताओं के प्रति नफरत अब उजागर हो गई है। हिंदू समुदाय को इस पर गंभीरता से सोचना होगा।
इस मौके पर शांता बमराडा, अमित यमन डबराल, सौरव नौडियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास दीप मित्तल, हरि सिंह पुंडीर, आशीष रावत, मनमोहन द्विवेदी, मनोज गुसाईं, जिला पंचायत सदस्य बचन सिंह बिष्ट, विक्रम बिष्ट, राजेंद्र पटवाल, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र आर्य, विजय रावत आदि मौजूद रहे।