फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ की दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा कोटद्वार के अंतर्गत पड़ने वाले कालागढ़ क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भाजपा सरकार पर कालागढ़ को उजाड़ने का आरोप लगाया। कहा कि सिंचाई कालोनी में कई वर्षों से रह रहे लोगों को बेघरबार कर दिया गया है। सिंचाई कालोनी को तो उजाड़ दिया गया है, लेकिन उसमें सालों से रहने वालों के विस्थापन के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कोटद्वार-कालागढ़ मार्ग बंद होने से लोगों को समय और पैसा बर्बाद करते हुए यूपी के रास्ते आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कालागढ़ में जनसंपर्क किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान हुई जनसभा में वह भाजपा सरकार और क्षेत्रीय विधायक पर जमकर बरसे। भाजपा ने कोटद्वार से कालागढ़ के लिए कांग्रेस के कार्यकाल से संचालित मोटर मार्ग को भी बंद कर दिया है, जिससे अब कालागढ़वासियों को कोटद्वार आने जाने के लिए यूपी के रास्ते से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। इस मौके पर मेयर हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खरक्वाल, कांग्रेस नेता राजेश्वर कुमार अग्रवाल, आकाशदीप शर्मा, केंनिग कुमार, संजीव कश्यप, अंशुल, प्रीतम रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें