फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए दिया था भाजपा को वोट

Sat, 08 Apr 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकानें खोले जाने के लिए स्टेट हाईवे को जिला मार्ग घोषित किए जाने संबंधी राज्य सरकार के फैसले पर महिलाएं मुखर होने लगी हैं। महिलाओं का कहना है कि राज्य की जनता ने भाजपा को विकास के लिए प्रचंड बहुमत दिया है न कि शराब के व्यवसाय के लिए।
विज्ञापन


शराब के विरोध में पहाड़ की एकजुट महिलाएं अब सरकार के खिलाफ भी लामबंद होने लगी हैं। पहाड़ में महिलाएं जगह जगह शराब की दुकानों का विरोध कर रही हैं। वहीं सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने के लिए 64 स्टेट हाईवे को जिला मार्ग में बदल दिया है।

दुर्गी देवी का कहना है कि राज्य में शराब के विरोध में एक लहर चली थी। लग रहा था कि राज्य पूर्ण रूप से नशाबंदी की ओर बढ़ रहा है। लेकिन के निर्णय से लगता है कि सरकार विकास के बजाय नशे के कारोबार को प्राथमिकता दे रही है।
विज्ञापन


कलावती देवी, रेखा चौहान का कहना है कि राज्य की जनता ने भाजपा को विकास के लिए प्रचंड बहुमत दिया था। लेकिन भाजपा सरकार अब शराब के कारोबार के पक्ष में खड़ी हो गई है। जहां पहाड़ में महिलाएं नशे के खिलाफ संघर्ष कर रही हैं। वहीं सरकार शराब के कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए नए रास्ते निकाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें