कोटद्वार। मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर दुगड्डा, जयहरीखाल, रिखणीखाल और नैनीडांडा ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन रविवार को 13वें दिन भी जारी रहा।
जिलाध्यक्ष बसंती रावत और ब्लॉक अध्यक्ष संगीता भट्ट के नेतृत्व में धरने पर बैठीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 140 रुपये और सहायिकाओं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय में प्रतिदिन 70 रुपये की बढ़ोतरी आदि की मांग कर रही हैं। आंदोलन के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में 23 अक्तूबर से ताले लटके हुए हैं। इससे केंद्रों से संचालित जन्म-मृत्यु पंजीकरण समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रविवार को धरने पर विजय लक्ष्मी, रोशनी ध्यानी, अनीता, रेखा नेगी, माधवी, सुमित्रा, संपत्ति बड़थ्वाल, विनीता, जाहिदा, मंजू देवी, बीना देवी, राखी डबराल, आशा देवी, बीना आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद